News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में महिलाओं के प्रति अभद्रता और विभागीय गोपनीयता भंग करने वाले दलाल पर प्रतिबंध की मांग

Watermark

WhatsApp Icon

29/04/2025 11:05 PM Total Views: 25899

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने महिलाओं पर छींटाकसी करने वाले दलाल आशीष दीक्षित को परिसर में प्रतिबंधित करने की मांग उठाई है प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंतता को लिखे एक शिकायती पत्र के माध्यम से अभिषेक, निवासी जानकीपुरम, लखनऊ ने आरोप लगाया है कि शालिनी दीक्षित नामक महिला के फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर पंजीकरण कराया गया। जिसकी जांच कर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई है।

इस पत्र के आधार पर महामंत्री मनीष शुक्ला ने शिकायत में दावा किया है कि आरोपी द्वारा महिला कर्मचारियों के कार्यालयों में जाकर न सिर्फ छींटाकशी की जाती है, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम करने का भी कुत्सित प्रयास किया जाता है। संघ ने पत्र में यह भी उल्लेख है कि आरोपी बिना अनुमति मुख्यालय परिसर में विभिन्न वर्गों में प्रवेश कर गोपनीय दस्तावेज़ प्राप्त करने की चेष्टा करता है, और कर्मचारियों को धमकाता है कि उन्हें पटल से हटवा देगा या दूरस्थ स्थानों पर ट्रांसफर करवा देगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आरोपों की फेहरिस्त यहीं नहीं थमतो। शिकायत के अनुसार, दीक्षित द्वारा व्हाट्सएप पर महिला कर्मियों के बारे में अभद्र व अपमानजनक संदेश प्रसारित किए गए हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

संघ के पदाधिकारियों ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए संबंधित सक्षम अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी के विभागीय कार्यालय परिसर में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031