News Nation Today

Latest Online Breaking News

लखनऊ PWD यांत्रिक खण्ड में JE अनिल वर्मा पर गंभीर आरोप, सीएम से शिकायत

Watermark

WhatsApp Icon

30/04/2025 7:32 PM Total Views: 26084

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (PWD), यांत्रिक खण्ड लखनऊ में तैनात अवर अभियन्ता (प्राविधिक) अनिल कुमार वर्मा पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध कार्य करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक शिकायतकर्ता रविन्द्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि वर्मा पिछले 25 वर्षों से लखनऊ में ही तैनात हैं और विभागीय “जुगाड़” व्यवस्था का लाभ उठाकर ट्रान्सफर से बचे हुए हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वर्मा, जिनका पद अवर अभियन्ता (प्राविधिक) का है, वह नियमों के विपरीत अवर अभियन्ता (मैकेनिकल) और हेडक्वार्टर से संबंधित कार्य भी कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने अधिशासी अभियन्ता रंजीता प्रसाद और अधीक्षण अभियन्ता आर.एम. श्रीवास्तव से सांठगांठ कर गैरकानूनी रूप से अतिरिक्त चार्ज प्राप्त किया और मोटी रकम की उगाही की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रमुख आरोप 

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

1. आउटसोर्सिंग घोटाला: फर्जी क्लीनर/चालकों की भर्ती और उनके नाम पर वेतन जारी कराना।

2. फर्जी मेडिकल रीक्लेम: कर्मचारियों से धन वसूल कर आधे मेडिकल खर्च के फर्जी दस्तावेज बनवाना।

3. बजट में हेराफेरी: बची हुई बजट राशि को मनपसंद ठेकेदारों के नाम पर खर्च कर 70% तक की अवैध वसूली।

4. घर बैठे वेतन: कुछ कर्मचारियों को काम न लेकर वेतन में हिस्सा मांगना।

5. ठेका गड़बड़ी: आउटसोर्स स्टाफ आपूर्ति के नाम पर चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुँचाना।

6. गंभीर आपराधिक संलिप्तता: एक बलात्कार व हत्या आरोपी के पुत्र को फर्जी तरीके से वेतन दिलवाने का आरोप।

शिकायतकर्ता ने उक्त अधिकारियों की उच्चस्तरीय जांच कराकर इन्हें दूरदराज मंडलों में स्थानांतरित करने व तत्काल निलंबन की मांग की है।

 

 

 


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930