News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवरिया में फर्जी डिग्री से नियुक्त शिक्षकों की बहाली पर उठे सवाल

Watermark

WhatsApp Icon

23/05/2025 12:42 PM Total Views: 38633

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री के आधार पर नियुक्त शिक्षकों की बहाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एसटीएफ द्वारा जांच के बाद 87 से अधिक शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था। जिन पर फर्जी प्रमाणपत्रों के माध्यम से नौकरी हासिल करने का आरोप था। इन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और 25 करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी ।

हालांकि, हाल ही में कुछ बर्खास्त शिक्षक कथित रूप से फर्जी हाईकोर्ट और शासनादेशों का सहारा लेकर पुनः बहाल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बेसिक शिक्षा कार्यालय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह प्रक्रिया संभव हुई है। इस मामले की जानकारी महानिदेशक स्कूली शिक्षा को भी दी गई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विशेष रूप से, अग्रसेन लघु माध्यमिक विद्यालय शाहपुर पुरानी और सरोड़ा विषयक विद्यालयों में 17 ऐसे शिक्षक पाए गए थे, जिनकी डिग्रियाँ फर्जी थीं। तत्कालीन कमिश्नर पीके महंती की जांच में इन शिक्षकों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ रिकवरी का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके, बाद में इन्हें पुनः नियुक्त कर दिया गया, जो विभागीय प्रक्रियाओं पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बीएसए से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है । विभागीय सूत्रों के अनुसार, अभी भी कई शिक्षकों की जांच चल रही है, और फर्जी डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाने वाले अन्य शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।

इस पूरे प्रकरण ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मामला प्रदेश भर में शिक्षा व्यवस्था की साख को प्रभावित कर सकता है।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930