News Nation Today

Latest Online Breaking News

CBI ऑफिस लखनऊ में ASI पर तीर से हमला: 1993 के केस में न्याय न मिलने से आहत दिनेश मुर्मू ने बोला हमला, बोला – “यह मेरा युद्ध है”

Watermark

WhatsApp Icon

25/05/2025 1:16 PM Total Views: 38701

आरोपी मुर्मू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित CBI ऑफिस के बाहर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने धनुष-बाण से ASI पर हमला कर दिया। यह हमला CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ, जिसमें साफ देखा गया कि आरोपी ने सुरक्षा गेट पर खड़े ASI वीरेंद्र सिंह के सीने में बाण मार दिया। घटना के बाद पूरे परिसर में भगदड़ मच गई।

हमला लाइव कैमरे में कैद

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

करीब 2 मिनट 7 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी दिनेश मुर्मू ने पहले गेट पर खड़े ASI वीरेंद्र सिंह को निशाना बनाया और फिर ऑफिस के भीतर दाखिल हो गया। उसने दो और तीर छोड़े, लेकिन वे चूक गए। तभी सतर्क गार्ड ने उसके हाथ पर डंडा मारा जिससे धनुष नीचे गिर पड़ा। इसके बाद गार्ड ने उसे 3-4 बार डंडे से मारा, जिससे वह गिर गया और वहां मौजूद लोग उसे घेरने लगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

ASI घायल, स्थिति अब स्थिर

घटना में घायल ASI वीरेंद्र सिंह को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ASI ने मीडिया से बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि “जांच चल रही है, बाकी जानकारी अधिकारी देंगे।”

आरोपी दिनेश मुर्मू बोला – ’30 साल से न्याय नहीं मिला

पुलिस हिरासत में दिनेश मुर्मू ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह बिहार के मुंगेर जिले के खड़कपुर का निवासी है और 1993 में रेलवे में नौकरी करता था। उसी साल CBI की एक ट्रैप कार्रवाई में उसका नाम आया और उसकी नौकरी चली गई।

दिनेश का आरोप है कि उसे बलि का बकरा बनाया गया। “CBI ने मुझसे कहा था कि सरकारी गवाह बनो, मैंने बात मानी फिर भी नौकरी चली गई। मैंने हर दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई नहीं सुना,” दिनेश ने कहा। उसने बताया कि वह पिछले दो महीने से लखनऊ में रहकर CBI दफ्तर की रेकी कर रहा था और हमला पूरी योजना के तहत किया।

हम आदिवासी हैं, हमारा हथियार यही है”

पुलिस पूछताछ में दिनेश ने कहा – “मैं आदिवासी हूं, हमारे यहां न्याय का यही तरीका है – धनुष-बाण। मेरे पास बंदूक नहीं, यही मेरा रास्ता था।” उसने बताया कि उसने खुद धनुष तैयार किया और बाण में लोहे की नोक लगाई।

CBI ने किया हमले की निंदा, पुलिस कर रही मानसिक मूल्यांकन

CBI अधिकारियों ने हमले को निंदनीय करार देते हुए कहा कि यदि कोई पुराना ट्रैप केस रहा भी हो, तो न्याय के लिए हिंसा को नहीं अपनाया जा सकता। पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच करवा रही है।

दिनेश को भेजा गया जेल, अनशन की चेतावनी

शनिवार को दिनेश मुर्मू को जेल भेज दिया गया। उसने चेतावनी दी है कि अगर अब भी न्याय नहीं मिला तो वह जेल में अनशन करेगा।

 

 

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930