News Nation Today

Latest Online Breaking News

उषा गौतम की मौत मामले में जांच तेज, पुलिस मुख्यालय ने PWD से मांगी रिपोर्ट

Watermark

WhatsApp Icon

27/05/2025 9:20 AM Total Views: 38694

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने ऊषा गौतम, वरिष्ठ सहायक, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ की मौत व उत्पीड़न प्रकरण में गंभीर रुख अपनाते हुए लोक निर्माण विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह कार्रवाई गृह विभाग, शासन द्वारा भेजे गए पत्र के क्रम में की गई है।

बता दें कि इस मामले में PWD के तीन कर्मचारियों पर दुराचार और मारने का आरोप लगा था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन तीनों का स्थानांतरण दूसरे मंडल में किया था। इन कर्मियों के विरुद्ध आय से अधिक मामले की जांच भी चल रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त सचिव, शासन, गृह (पुलिस) अनुभाग, लखनऊ द्वारा दिनांक 3 दिसंबर 2024 को भेजे गए पत्र में स्व. ऊषा गौतम के उत्पीड़न के मामले की जांच कराने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी संदर्भ में पुलिस मुख्यालय द्वारा 22 मई 2025 को प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन), लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित कर 23 मई 2025 को दोपहर 12 बजे तक जांच आख्या साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।

1. स्व. ऊषा गौतम का सेवाविवरण एवं सेवापुस्तिका।

2. उनके निधन के पश्चात देय वित्तीय लाभों का विवरण।

3. संबंधित शिकायत की अब तक हुई जांच का ब्यौरा।

4. प्रदेश अध्यक्ष, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, श्री भारत सिंह का कथन।

5. न्यायालय में दाखिल रिट का विवरण और उसके आदेशों का अनुपालन।

6. आरोपियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई और स्थानांतरण नीति के पालन की स्थिति।

इस मामले को लेकर सरकारी स्तर पर बढ़ती गंभीरता यह संकेत देती है कि स्व. उषा गौतम की मृत्यु को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। यदि जांच में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई तय मानी जा रही है।

यह घटनाक्रम लोक निर्माण विभाग समेत अन्य सरकारी संस्थानों में महिला कर्मचारियों की कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की आवश्यकता की ओर एक बार फिर से ध्यान आकर्षित करता है।

 


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930