News Nation Today

Latest Online Breaking News

फिजिक्सवाला विद्यापीठ की विजय यात्रा 2025: जेईई एडवांस्ड में एआईआर 3 समेत 4 छात्र टॉप 100 में शामिल

Watermark

WhatsApp Icon

03/06/2025 5:31 PM Total Views: 26113

लखनऊ। देश की अग्रणी एजुकेशन टेक कंपनी फिजिक्सवाला (PW) ने जेईई एडवांस्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। पीडब्ल्यू के चार छात्रों ने टॉप 100 में स्थान हासिल किया है, जिनमें माजिद हुसैन ने ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।

टॉपर्स की सूची में माजिद के साथ मोहित अग्रवाल (AIR 12), ऋषभ अय्यर (AIR 48) और शिवेन तोषनीवाल (AIR 58) शामिल हैं। इस सफलता का जश्न ‘विजय यात्रा 2025’ के रूप में मनाया गया, जो लखनऊ समेत कई शहरों में एक भव्य छात्र रैली के तौर पर निकाली गई। इस रैली में इन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों को साझा किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

फिजिक्सवाला के इस शानदार रिज़ल्ट के पीछे संस्थान की फ्लेक्सिबल लर्निंग प्रणाली को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। कुछ छात्रों ने PW ऐप के ज़रिए ऑनलाइन पढ़ाई की, तो कुछ ने ऑफलाइन पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटर्स और पीडब्ल्यू-बोथरा क्लासेस का लाभ उठाया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

संस्थान के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने कहा, “जेईई एडवांस्ड 2025 में सफल सभी छात्रों को मेरी ओर से ढेरों बधाई। आपकी मेहनत, समर्पण और निरंतर सीखने की ललक वास्तव में प्रेरणादायक है। पीडब्ल्यू में हम लर्निंग डिलीवरी को इस तरह डिजाइन करते हैं कि हर छात्र को कंसेप्ट की क्लैरिटी और निरंतरता मिले, चाहे वह किसी भी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि से आता हो।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि“हमारी कोशिश सिर्फ बेहतरीन नतीजों की नहीं, बल्कि शिक्षा की समता (Educational Equity) को संभव बनाने की है। जो छात्र इस बार अपना मनचाहा परिणाम नहीं ला सके हैं, उन्हें मैं यही कहना चाहता हूं कि यह उनकी यात्रा का एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।”

 

 

 

 


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930