News Nation Today

Latest Online Breaking News

चीफ इंजीनियर आरएन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी आरएनएएन के एमडी बने

Watermark

WhatsApp Icon

09/06/2025 7:12 PM Total Views: 38668

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्य अभियंता (स्तर-1), राम नाथ सिंह को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, लखनऊ का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रबंध निदेशक के रूप में प्रतिनियुक्त भी किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति तात्कालिक प्रभाव से लागू मानी जाएगी। श्री सिंह इस नई जिम्मेदारी के साथ अपने मौजूदा विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। हालांकि उन्हें इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस फैसले को प्रशासनिक हलकों में सरकार के भरोसेमंद और निष्पक्ष अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर लाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

राजकीय निर्माण निगम जैसे तकनीकी और संवेदनशील उपक्रम की कमान आरएन सिंह को सौंपे जाने को लेकर विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय उनकी कार्यक्षमता, अनुशासन और निष्कलंक सेवा इतिहास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930