News Nation Today

Latest Online Breaking News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़ा PWD मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, कर्मचारियों की मांगों को मिलेगा बल

Watermark

WhatsApp Icon

26/06/2025 10:52 PM Total Views: 26092

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के साथ एक बड़ी पहल करते हुए आज प्रमुख अभियंता कार्यालय परिसर स्थित संघ कार्यालय ‘आस्था सदन’ में एक अहम सम्बद्धता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राम लखन सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री मनीष कुमार शुक्ला सहित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस मौके पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी की औपचारिक सम्बद्धता भी संपन्न हुई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्रदेश महामंत्री मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस सम्बद्धता से संगठन की ताकत और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। साथ ही शासन व विभागीय स्तर पर लंबित मांगों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज़ होगी।

उन्होंने कहा, “राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़ाव के बाद कर्मचारियों की आवाज़ शासन तक और प्रभावी ढंग से पहुंचेगी, जिससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा। इससे संगठन न सिर्फ मज़बूत होगा, बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी।” इस मौके पर मोहमद अली मक्की, प्रियंका सिंह, धीरेन्द्र, नीतू राय, रेखा सिंह, रानी खान, मनीष यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930