News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD मुख्यालय में सिद्धार्थनगर के एई ने प्रमुख अभियंता को गोली मारने की धमकी दी, गाली-गलौज के बाद जांच समिति गठित, दोनों ओर से FiR दर्ज

Watermark

WhatsApp Icon

10/09/2025 9:01 AM Total Views: 25766

लखनऊ । उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के लखनऊ मुख्यालय में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सिद्धार्थनगर में तैनात सहायक अभियंता चन्दन पाठक ने प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) विजय कनौजिया के कार्यालय में घुसकर न केवल हंगामा खड़ा किया, बल्कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए “गोली मारने” तक की धमकी दे डाली।

जानकारी के मुताबिक, चन्दन पाठक प्रमुख अभियंता से प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे थे। जब उनसे परिचय पूछा गया तो वह भड़क उठे और चिल्लाना शुरू कर दिया। कार्यालय के कर्मचारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद ही उन्हें कमरे से बाहर निकाला जा सका। बाहर निकलने के बाद भी उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी भरे शब्द बोले और परिसर से भाग खड़े हुए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जांच समिति गठित

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख अभियंता (विकास) अशोक कुमार द्विवेदी ने तुरंत जांच समिति का गठन किया। इस समिति में

1. श्री यू.के. सिंह, मुख्य अभियंता (वि./यां.), लखनऊ

2. श्री प्रवीण कुमार, स्टाफ ऑफिसर, व्यवस्थापन “क” वर्ग, लखनऊ को शामिल किया गया है।

समिति को निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी फुटेज और सभी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर 2 दिन के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट पेश करें।

कर्मचारियों में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना से विभागीय कर्मचारियों में रोष और दहशत का माहौल है। अब सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

जेल जा चुका है चंदन पाठक

सिद्धार्थनगर में तैनात सहायक अभियंता दुराचार के एक मामले में असम में जेल भी जा चुका है। इसके बाद इसको सस्पेंड किया गया था। चंदन पाठक दबंग और मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031