News Nation Today

Latest Online Breaking News

यूपी में फैला सड़कों का जाल, योगी सरकार बुनियादी ढांचे को कर रही मजबूत

Watermark

WhatsApp Icon

07/02/2026 1:11 PM Total Views: 35825

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार को सरकार अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। सरकार के अनुसार पिछले लगभग आठ वर्षों में प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिसका असर सड़क कनेक्टिविटी में देखने को मिला है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसतन प्रतिदिन लगभग 11 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जबकि इतनी ही लंबाई में पुरानी सड़कों को चौड़ा और सुदृढ़ किया गया है। इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर होने का दावा किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

32 हजार किलोमीटर से अधिक बनीं सड़कें 

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सरकार के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 32 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया है, वहीं 25 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों को चौड़ा किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों के नेटवर्क में भी वृद्धि हुई है, जिससे उत्तर प्रदेश का सड़क नेटवर्क देश के बड़े राज्यों में शामिल हो गया है।

प्रमुख एक्सप्रेसवे और बड़े प्रोजेक्ट

पूर्वांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है। करीब 91.35 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे ₹7,283 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे पूर्वांचल से लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों तक की यात्रा पहले की तुलना में आसान और तेज़ होगी। यह उत्तर प्रदेश का सातवां एक्सप्रेसवे है।

इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के कई जिलों को आपस में जोड़ा गया है, जिससे लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिला है।

नवाचार और सुरक्षा पर फोकस

योगी सरकार ने सड़क निर्माण में प्लास्टिक-मिक्स्ड तकनीक अपनाने का दावा किया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सड़कों की मजबूती बढ़ाने की बात कही जा रही है। वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे स्वास्थ्य सुविधाएं और अस्पताल विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031