News Nation Today

Latest Online Breaking News

लखनऊ से बाहर चुनाव कराने पर बवाल, PWD के HOD को सौंपा ज्ञापन


WhatsApp Icon

28/04/2026 9:51 AM Total Views: 38581

लखनऊ। पीडब्ल्यूडी सर्किल ऑफिसर्स मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। चुनाव की अधिसूचना पूर्व प्रदेश महामंत्री जय प्रकाश तिवारी द्वारा जारी किए जाने पर सवाल उठे हैं, क्योंकि वे जनवरी में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

प्रमुख सहायक सलील सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के एक समूह ने इसे अवैध बताते हुए एचओडी को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि तिवारी ने रिटायरमेंट के बाद भी संगठन के लेटरहेड का गलत इस्तेमाल किया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अधिसूचना के अनुसार, 9 मई को अयोध्या में चुनाव प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेशभर के सदस्य भाग लेंगे। विरोध कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि भीषण गर्मी और लू के बीच लखनऊ से बाहर चुनाव कराना उचित नहीं है, इससे गड़बड़ी की आशंका बढ़ती है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वहीं, जय प्रकाश तिवारी ने सभी आरोपों से इनकार किया है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि पिछले चुनाव में उनके समर्थकों ने कुछ उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोका था। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज है और कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930