युवक पर जानलेवा हमला, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन पर मुकदमा


07/05/2026 9:08 PM Total Views: 29445
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम महुअवा खुर्द में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सरवन यादव पुत्र राम आशिष यादव निवासी महुअवा खुर्द ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही नागेन्द्र यादव उसके रास्ते पर बाउंड्री कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में पहले भी दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि रास्ता नहीं रोका जाएगा।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
आरोप है कि 6 मई की सुबह करीब 8 बजे नागेन्द्र यादव, उसका पुत्र सोनू यादव और मन्नी यादव दोबारा बाउंड्री करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब पीड़ित अपने घर की ओर भागा तो मन्नी यादव ने दौड़ाकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी बांयी बाजू पर गंभीर चोट आई।
Read Also This:
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति के हैं और लगातार धमकी दे रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए बघौचघाट पुलिस ने नागेन्द्र यादव, सोनू यादव और मन्नी यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाने का हिस्ट्रीशीटर है सोनू
बताया जा रहा है कि आरोपित सोनू यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ देवरिया के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वो लखनऊ में अवैध असलहे के साथ और गोवा में एक गंभीर आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में एसपी देवरिया अभिजीत आर शंकर ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने को आदेश दिए गए हैं।

