News Nation Today

Latest Online Breaking News

सिंचाई विभाग के दो प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, शासन ने मांगी जांच रिपोर्ट

Watermark

WhatsApp Icon

19/05/2026 10:43 AM Total Views: 29434

लखनऊ। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के दो प्रशासनिक अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। उप सचिव शीतला प्रसाद द्वारा जारी महत्वपूर्ण पत्र में प्रशासनिक अधिकारी नवनीत कुमार और सुनील कुमार मिश्रा के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन को यह शिकायतें कई जनप्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधि संगठनों की ओर से प्राप्त हुई थीं। इनमें विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शासन ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से तथ्यात्मक आख्या तलब की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पत्र के अनुसार, दोनों अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए सक्षम जांच अधिकारी नामित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वार्षिक स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत दोनों अधिकारियों को तत्काल मुख्यालय से बाहर अन्यत्र स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बताया गया है कि मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान भी इस मामले में शिकायत की गई थी, जिसके बाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर कार्रवाई प्रारंभ की गई।

उप सचिव शीतला प्रसाद द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031