News Nation Today

Latest Online Breaking News

2027 की विजय का मंत्र: ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’

Watermark

WhatsApp Icon

20/07/2026 12:34 PM Total Views: 35764

  •  संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बनाई रणनीति 

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को संगठनात्मक स्तर पर तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ व्यापक संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

अमरोहा में आयोजित बैठकों में धर्मपाल सिंह ने अमरोहा, बिजनौर, संभल, रामपुर और मुरादाबाद के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पूरी तरह बूथ केंद्रित रणनीति के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” केवल नारा नहीं, बल्कि भाजपा की विजय का मूल मंत्र है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को भाजपा का अभेद्य संगठनात्मक दुर्ग बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ समिति की सक्रियता, मतदाताओं से सतत संपर्क, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना तथा नए मतदाताओं को जोड़ना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त संगठन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से नियमित प्रवास, बूथ सत्यापन, शक्ति केंद्रों की सक्रियता और लाभार्थी संपर्क अभियान को गति देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा वर्ष 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

बैठकों में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण अभियान, सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार तथा चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031