लखनऊ समेत कई जिलों में बदला मौसम, बूंदाबांदी के साथ बढ़ी ठंड


09/12/2024 8:35 AM Total Views: 25855
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को सुबह का मौसम बदला हुआ नजर आया। हल्की बूंदाबांदी और घने कोहरे के कारण सर्दी में इजाफा हो गया। सुबह 8 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए, और लोग कोहरे के बीच अपने काम पर निकलते नजर आए।
लखनऊ के कई इलाकों में हल्की बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया। सुबह की सैर पर निकले लोग मौसम के कारण आधे रास्ते से ही घर लौटने को मजबूर हो गए। गर्म कपड़ों में लिपटे लोग ठंड से बचने के उपाय करते दिखाई दिए।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी है। बदलते मौसम ने खासकर वृद्ध और बच्चों को अधिक ध्यान देने की जरूरत बढ़ा दी है।
Read Also This:
रिलेटेड न्यूज

