News Nation Today

Latest Online Breaking News

लखनऊ में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन

Watermark

WhatsApp Icon

09/12/2024 11:18 PM Total Views: 26017

बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति मंगलवार, 10 दिसम्बर को लखनऊ विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवजी मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। प्रदर्शन के बाद एक जन आक्रोश रैली लखनऊ विश्वविद्यालय से हजारीगंज चौराहे तक निकाली जाएगी।

इस धरना प्रदर्शन में इस्कॉन, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, विद्याभारती, और अन्य धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदर्शन में बांग्लादेश में हिन्दू महिलाओं और समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचारों की कड़ी निंदा की जाएगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति ने बांग्लादेश सरकार से मांग की है कि हिन्दू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा को तुरंत रोका जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। समिति का कहना है कि बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे हमलों में कोई कमी नहीं आई है, और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

 

 


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930