मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रैन बसेरों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
11/12/2024 9:09 AM Total Views: 11190
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा, “कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे सोता हुआ नहीं दिखना चाहिए। यदि कोई मजबूर या बेसहारा व्यक्ति सड़क पर सोता हुआ मिले, तो उसे तत्काल ससम्मान रैन बसेरे तक पहुंचाया जाए।”
Read Also This:
उन्होंने यह भी बताया कि सभी जनपदों को कंबल वितरण के लिए धनराशि पहले ही भेजी जा चुकी है। जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कंबल वितरण और रैन बसेरों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड में कष्ट न झेले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रदेशवासियों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
गौरतलब है कि ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने कई रैन बसेरों की व्यवस्था की है। इन रैन बसेरों में ठंड से बचने के लिए कंबल, गर्म भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

