News Nation Today

Latest Online Breaking News

देवरिया: सड़क हादसे में पत्रकार रमेश शुक्ला की मौत, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Watermark

WhatsApp Icon

15/12/2024 11:17 PM Total Views: 26029

देवरिया। जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार रमेश शुक्ला (56) का निधन हो गया। वह बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे, जब मंगरु चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टेम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग उन्हें महर्षि देवरहा बाबा स्वायत्तशासी राज्य मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उनकी मौत की पुष्टि कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और टेम्पो चालक की तलाश जारी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पत्रकारों में शोक

हादसे की खबर से जिलेभर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। दर्जनों पत्रकार साथी अस्पताल और पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और रमेश शुक्ला के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके सहयोगियों ने उनकी सादगी और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की संवेदना

घटना की जानकारी मिलने पर देवरिया सदर सांसद शशांक मणि, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, और रुद्रपुर चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रमेश शुक्ला अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में रमेश शुक्ला को उनकी सादगी और पत्रकारिता के प्रति निष्ठा के लिए जाना जाता था। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल उनका परिवार


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930