देव कुमार पांडे ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.75% अंक हासिल कर लखनऊ का नाम किया रोशन


02/05/2025 7:21 PM Total Views: 25848
लखनऊ। सिटी मोंटेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर कैंपस-1, लखनऊ के छात्र देव कुमार पांडे ने इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में शानदार 94.75% अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व, हाईस्कूल में भी उन्होंने 92% अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
देव कुमार के इस शानदार सफलता के पीछे उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता दीपांग पांडे, उत्तर प्रदेश के मा. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी के कार्यालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। माता नीरू पांडे और पूरे परिवार ने सदैव देव को नैतिक और शैक्षिक समर्थन प्रदान किया।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
देव के दादा स्वर्गीय राम चंद्र पांडे और दादी शकुंतला पांडे का आशीर्वाद भी सदैव उनके साथ रहा।परिवार लखनऊ के न्यू गणेशगंज क्षेत्र में निवास करता है।
Read Also This:
देव कुमार पांडे की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिलेटेड न्यूज

