News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD मुख्यालय में एक दर्जन महिला कर्मियों ने बाहरी व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, प्रमुख सचिव से की आरोपी पर कार्रवाई की मांग


WhatsApp Icon

21/05/2025 5:22 AM Total Views: 26115

यही आशीष दीक्षित है जो मुख्यालय के एक सेक्सन में बेखौफ होकर घूम रहा है।
यह बाहरी व्यक्ति आशीष दीक्षित है जो मुख्यालय के सेक्शनों में जाकर अनैतिक काम का दबाव बनाता है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के एक संवेदनशील मामले ने तूल पकड़ लिया है, जहां विभागीय कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों ने कार्यालय में एक व्यक्ति द्वारा किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न, अभद्र टिप्पणियों और कार्य में बाधा उत्पन्न करने की गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं।

प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री मनीष कुमार शुक्ला द्वारा प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को संबोधित एक पत्र में बताया गया है कि श्री आशीष दीक्षित नामक व्यक्ति द्वारा विभागीय महिला कर्मचारियों के प्रति अभद्र एवं मानहानिपूर्ण भाषा का प्रयोग सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त व्यक्ति कार्यालय परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर विभागीय कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है तथा स्थानांतरण की धमकी देता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कर्मचारी संघ ने यह भी आरोप लगाया है कि दीक्षित अक्सर विभागीय रिकॉर्ड और गोपनीय सूचनाओं की मांग करते हैं, और जब उनसे सवाल किया जाता है तो तंज कसते हैं।

संघ ने मांग की है कि महिला अस्मिता और शासकीय कार्यों की शुचिता की रक्षा के लिए श्री आशीष दीक्षित के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाए तथा उन्हें कार्यालय परिसर में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाए।

कर्मचारी संघ ने इस प्रकरण को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए इसे सरकार और शासन की छवि के लिए हानिकारक कहा है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

संघ ने प्रमुख सचिव को संबोधित अपने पत्र की प्रतिलिपि विभिन्न उच्चाधिकारियों को भी भेजी है।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930