News Nation Today

Latest Online Breaking News

पीडब्ल्यूडी के 4.49 करोड़ रुपये के कार्यों की मंडलीय टीम ने की जांच, धांधली उजागर

Watermark

WhatsApp Icon

23/05/2025 10:22 AM Total Views: 26093

लखनऊ। गोरखपुर मण्डल के संयुक्त विकास आयुक्त गजेंद्र बहादुर सिंह व मंडलीय स्टेट क्वालिटी मानिटर जगदीश प्रसाद वर्मा की संयुक्त टीम ने गुरुवार को देवरिया जनपद के पथरदेवा व तरकुलवा क्षेत्र में मनरेगा के अंतर्गत कराए गए पीडब्ल्यूडी कार्यों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई कार्य पूर्ण पाए गए, तो कुछ में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

टीम ने कंचनपुर-बधौचघाट-पकहां मार्ग पर अनुमानित लागत दो करोड़ छह लाख रुपये की परियोजना के तहत किए गए ब्रिक सोलिंग खड़ंजा कार्य का स्थलीय सत्यापन किया। कंचनपुर चौराहा, पथरदेवा कस्बा और मलसी चौराहे पर कराए गए कार्यों में कई स्थानों पर खामियां मिलीं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जांच के दौरान यह पाया गया कि निर्माण के लिए खोदी गई जगहों पर ईंटें मौजूद नहीं थीं, बल्कि उन्हें बधौचघाट की सड़क पटरी निर्माण में बिना अनुमति प्रयोग किया गया। इस पर टीम ने पीडब्ल्यूडी के जेई साहब हुसैन को कड़ी फटकार लगाई और नाराजगी जाहिर की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

संयुक्त विकास आयुक्त सिंह ने इसे वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना। अभिलेखीय जांच में यह भी सामने आया कि उक्त परियोजना के तहत 58 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान हो चुका है।

टीम ने इसके बाद तरकुलवा कस्बे में दो करोड़ 43 लाख रुपये की परियोजना से कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। लेकिन यहां एई और जेई की अनुपस्थिति के चलते अभिलेखीय सत्यापन नहीं हो सका। निरीक्षण के समय परियोजना निदेशक अनिल कुमार, बीडीओ पथरदेवा अनिल कुमार सिंह, एपीओ रवि प्रकाश सिंह और जेई अजय प्रसाद उपस्थित रहे।

 

 

 


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930