News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में एके द्विवेदी बने विभागाध्यक्ष, मुकेश चंद्र शर्मा को हटाया गया

Watermark

WhatsApp Icon

17/06/2025 10:26 PM Total Views: 26087

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अशोक कुमार द्विवेदी को नया प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान विभागाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा को हटाकर उन्हें प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

लोक निर्माण अनुभाग-3 से जारी आदेश संख्या 75/2025 के अनुसार, अशोक कुमार द्विवेदी, जो अब तक प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब विभाग का शीर्ष पद सौंपा गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दूसरी ओर श्री मुकेश चंद्र शर्मा को प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) के पद पर भेजा गया है। यह बदलाव अचानक और तात्कालिक प्रभाव से किया गया, जिससे विभागीय हलकों में हलचल देखी जा रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इसके अतिरिक्त, विजय कनौजिया, जिन्हें हाल ही में प्रमुख अभियंता के रूप में पदोन्नत किया गया था, उन्हें प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके लिए भी तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं।

PWD में इन फेरबदल को विभाग में गति, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आगामी योजनाओं और बजट प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930