News Nation Today

Latest Online Breaking News

PWD में नौ नौ साल से एक पटल पर जमें हैं बाबू

Watermark

WhatsApp Icon

17/06/2025 11:45 PM Total Views: 26091

  • PWD मुख्यालय में पटल परिवर्तन को लेकर विधायक अखिलेश यादव उठा चुके है सवाल

लखनऊ/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य और मुबारकपुर (आजमगढ़) के विधायक अखिलेश यादव ने गत वर्ष लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख अभियंता, परिकल्प एवं नियोजन को पत्र लिखकर विभाग में पटल परिवर्तन (Desk Transfer) की अनदेखी पर गहरी आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि विभागीय नियमों और शासनादेशों के बावजूद वर्षों से एक ही पटल पर तैनात कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया गया है, और मुख्यालय व शासन को फर्जी पटल परिवर्तन की फर्जी सूचनाएं भेजी जा रही हैं।

विधायक अखिलेश यादव ने अपने पत्र में विभाग के मुख्य अभियंता, मध्य क्षेत्र, लखनऊ के अधीन कार्यरत बाबुओं की सूची देते हुए बताया था कि कई कर्मचारी चार से तेरह वर्षों से एक ही पटल पर जमे हुए हैं। सूची में शामिल कर्मचारियों के नाम।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

राजकुमार – 13 वर्ष

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

राजेश कुमार – 9 वर्ष

कमलेश कुमार – 9 वर्ष

अनूप कुमार गुप्ता – 8 वर्ष

राम रतन – 6 वर्ष

सुशील कुमार – 8 वर्ष

कार्मिक विभाग द्वारा निर्गत ट्रांसफ़र पॉलिसी को लेकर लोक निर्माण विभाग में अमल में लाने पर उठते रहे है सवाल

पटल संबंधी शासनादेश मात्र खानापूर्ति बना 

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी सरकारी कर्मचारी का पटल परिवर्तन अधिकतम तीन वर्ष में कर दिया जाए, ताकि विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। बावजूद इसके, लोक निर्माण विभाग में इन निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं – ऐसा आरोप विधायक ने अपने पत्र में लगाया है।

विधायक ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से पटल परिवर्तन कराते हुए शासन को सत्यापन सहित आख्या प्रेषित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही या धांधली को रोका जा सके।

कमलेश पर लगे हैं गंभीर आरोप

मध्य क्षेत्र में गत नौ सालों से तैनात कमलेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि कमलेश ने अब तक जितने रजिस्ट्रेशन किए हैं उनमें अधिकतर फर्जी हैं। वहीं इस sexonn की प्रशासनिक अधिकारी पर भी इस फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप है। उक्त बाबू मैडम को सप्ताह के अंत में अपनी उगाही का हिस्सा भी दिया जाता हैं।

इन शिकायतों की जानकारी होने के बाद भी मध्य क्षेत्र के चीफ रविन्द्र सिंह की चुप्पी कई सवालों को जन्म देती है। सूत्रों का कहना है कि बाबू के ऊपर इनका संरक्षण है। इसीलिए भ्रष्टाचार पनप रहा है।

 


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930