PWD के SE मेघ प्रकाश के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, अभद्र भाषा और मानसिक उत्पीड़न का आरोप


08/07/2025 6:12 AM Total Views: 25799
लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (लो०नि०वि०), लखनऊ में अधीक्षण अभियंता (वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर ई-3) श्री मेघ प्रकाश के खिलाफ कर्मचारियों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। व्यवस्थापन ‘ख’ वर्ग के समस्त कर्मचारियों ने एक सामूहिक प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रमुख अभियंता (विकास) एवं प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) को संबोधित करते हुए मेघ प्रकाश पर अमर्यादित भाषा शैली, मानसिक उत्पीड़न, और सरकारी नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
कर्मचारियों के आरोप
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
गाली-गलौज और अभद्र भाषा: शिकायत में कहा गया कि श्री मेघ प्रकाश द्वारा बार-बार “धरती का बोझ”, “तेरी शक्ल पसंद नहीं” जैसी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है। कई बार गंदी गालियाँ भी दी जाती हैं।
Read Also This:
मानसिक उत्पीड़न और धमकी
निलंबन, नियम-10(2) के नोटिस, और स्थानांतरण की धमकियाँ रोजमर्रा की बात बन गई हैं।
कार्य में बाधा और मनमानी
मेडिकल प्रतिपूर्ति मामलों में नियम विरुद्ध अतिरिक्त दस्तावेज जैसे नोटरी शपथपत्र और फार्म-16 की मांग।
- जीपीएफ़ निष्कासन और वेतन निर्धारण पत्रावलियों में अनावश्यक अड़चनें।
- मृतक आश्रितों की नियुक्ति को जानबूझकर टालना।
- पटल परिवर्तन जैसी सामान्य प्रक्रियाओं में भी असहयोग।
कर्मचारियों की मांग
- 30 अप्रैल 2025 को जारी पदानुक्रम विरुद्ध आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए, जिससे वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर (ई-3) को पत्रावली निस्तारण की भूमिका दी गई थी।
- मेडिकल और अन्य पत्रावलियाँ मेघ प्रकाश से हटाकर पूर्व पदानुक्रम के अनुसार ही संबंधित अधिकारी को सौंपी जाएं।
- पत्रावलियों की प्राप्ति पूर्ववत संबंधित अधिकारियों के कैम्प में ही सुनिश्चित की जाए।
विरोध की चेतावनी
कर्मचारियों ने चेताया है कि अगर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो वे विरोध स्वरूप प्रतिक्रिया देने को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभागीय उच्चाधिकारियों की होगी।
रिलेटेड न्यूज

