News Nation Today

Latest Online Breaking News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर ने पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग की मांग प्रमुखता से उठाई

Watermark

WhatsApp Icon

27/07/2025 9:42 PM Total Views: 26025

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग के संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री एसपी तिवारी ने की। बैठक में प्रदेश भर से आए विभिन्न विभागों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कर्मचारियों व शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में प्रमुखता से पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, आठवें वेतन आयोग के विधिवत गठन और शासन व विभागाध्यक्ष स्तर पर सेवा संगठनों की मांगों के प्रभावी निस्तारण की मांग उठाई गई। साथ ही यह भी मांग की गई कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक माह आयोजित की जाने वाली कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकों को नियमित रूप से आहूत किया जाए, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उपरोक्त मांगों पर एक माह के भीतर सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती है, तो आगामी 24 अगस्त 2025 को प्रस्तावित प्रांतीय बैठक में राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बैठक में कर्मचारियों पर कार्यभार के बढ़ते दबाव और उससे हो रहे मानसिक अवसाद व आकस्मिक निधन की घटनाओं पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। परिषद ने सरकार से मांग की कि विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए और कर्मचारियों को दिए जा रहे कार्यभार को संतुलित करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

 

 


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930