लोक निर्माण विभाग में खिचड़ी भोज एवं बसंत पर्व का आयोजन


24/01/2026 12:10 AM Total Views: 25799
लखनऊ। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, कार्यालय प्रमुख अभियंता/क्षेत्रीय मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से विभागाध्यक्ष कार्यालय में खिचड़ी-भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष ए.के. द्विवेदी द्वारा बसंत पर्व के अवसर पर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्य अभियंता (स्तर-1) ए.के. दूबे, मुख्य अभियंता मध्य जोन रविंद्र सिंह, मुख्य अभियंता ए.के. जैन, मुख्य अभियंता (भवन) सी.पी. गुप्ता, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई के.के. श्रीवास्तव सहित मुख्यालय के अनेक अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं लिपिक संवर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष ए.के. द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लिपिकों से अपने शासकीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
Read Also This:
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम लखन सिंह एवं महामंत्री मनीष कुमार शुक्ला द्वारा विभागाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महामंत्री मनीष कुमार शुक्ला ने बसंत पर्व को विद्या की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में बताते हुए इसे ज्ञान, पीत वर्ण और नई शुरुआत का प्रतीक बताया तथा लिपिक संवर्ग के साथियों से पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों के निर्वहन की अपील की।
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि इस शुभ अवसर पर जोनल नामित अध्यक्ष एवं महामंत्री को उनके पद की गोपनीयता की शपथ प्रदेश अध्यक्ष राम लखन सिंह द्वारा दिलाई गई।
रिलेटेड न्यूज

