उत्तर प्रदेश में छह आईएएस अधिकारियों के तबादले


03/02/2026 9:07 AM Total Views: 26304
- आगरा, मऊ, मथुरा, फिरोजाबाद समेत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
तबादलों का विवरण इस प्रकार है
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
नगेन्द्र प्रताप को आगरा का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वे अब तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात थे।मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद तथा उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद–शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।रणवीर प्रसाद को आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग के पद पर कार्यरत हैं।
Read Also This:
प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की कवायद
शासन के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिलेटेड न्यूज

