मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति विवरण भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी
07/02/2026 1:30 PM Total Views: 26017
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज करने के लिए 15 फरवरी 2025 तक का अंतिम अवसर प्रदान किया है। इससे पहले यह तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है।
यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियम-24 के अंतर्गत लिया गया है। शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संपत्ति विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
समय पर विवरण न देने पर कार्रवाई
Read Also This:
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जो अधिकारी और कर्मचारी 15 फरवरी 2025 तक अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं करेंगे, उनके पदोन्नति मामलों पर नियमानुसार एक चयन वर्ष बाद ही विचार किया जाएगा।
इसके साथ ही शासन स्तर पर यह भी बताया गया है कि पहले चरण में 47,816 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा जिन कर्मचारियों का विवरण दर्ज नहीं कराया गया था, उनके वेतन भुगतान से जुड़े आहरण-वितरण अधिकारियों (DDO) के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे।
सेवा संगठनों की मांग पर बढ़ी समय सीमा
बताया जा रहा है कि राज्य के कई सेवा संगठनों और राज्य कर्मचारी परिषद की ओर से संपत्ति विवरण घोषित करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सरकार की अपील
शासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का पूरा और सही विवरण दर्ज कर लें, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक या सेवा संबंधी कार्रवाई से बचा जा सके।
रिलेटेड न्यूज

