News Nation Today

Latest Online Breaking News

नई पल्सर सीरीज का देवरिया में धमाकेदार आगाज, स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स युवाओं को करेंगे आकर्षित

Watermark

WhatsApp Icon

15/09/2026 6:52 PM Total Views: 39541

देवरिया। युवाओं में लोकप्रिय बजाज पल्सर अब नए अंदाज और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतर गई है। सोमवार को सलेमपुर रोड स्थित दानोपुर में कोटक महिंद्रा बैंक के पास गणेश ऑटो सेल्स पर बजाज की नई पल्सर सीरीज का भव्य शुभारंभ हुआ। देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर नई बाइक सीरीज का लॉन्च किया।

कार्यक्रम में पल्सर N160 S, N160 SS, पल्सर 150 LCD, 150 TFT, पल्सर 125 LCD और 125 TFT मॉडल पेश किए गए। लॉन्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी और ग्राहक मौजूद रहे। नई पल्सर के डिजाइन और फीचर्स को लेकर युवाओं में खास उत्साह नजर आया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

स्मार्ट फीचर्स से लैस N160

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नई N160 S और N160 SS को स्पोर्टी डिजाइन के साथ आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। बाइक में इंटेलिजेंट थ्रॉटल, पांच राइडिंग मोड, गूगल नेविगेशन, TFT स्क्रीन और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रेन, स्पोर्ट, ऑफ-रोड, टूर और ऑन-रोड राइडिंग मोड अलग-अलग परिस्थितियों में राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

शोरूम पर टेस्ट राइड की सुविधा

गणेश ऑटो सेल्स के प्रोपराइटर सुधीर विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा और शाश्वत विश्वकर्मा समेत कर्मचारियों ने ग्राहकों को बाइक के फीचर्स और परफॉर्मेंस की जानकारी दी। इच्छुक ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड और बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

गणेश ऑटो सेल्स प्रबंधन ने बताया कि युवाओं की बदलती पसंद और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई पल्सर सीरीज पेश की गई है। नए डिजाइन, तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह सीरीज देवरिया के बाइक बाजार में युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930